कन्नौज, जनवरी 31 -- छिबरामऊ, संवाददाता। जीटी रोड हाईवे पर प्रेमपुर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत सरायगोपाल गांव के पास एक मैदा मिल के सामने तेज रफ्तार डीसीएम ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार दो चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। साइकिल सवार दोनों चचेरे भाई परीक्षा देने प्रेमपुर कॉलेज जा रहे थे। उन्हें एंबुलेंस से सौ शैय्या अस्पताल भेज दिया गया। कोतवाली क्षेत्र के सराय गोपाल गांव निवासी आयुष सक्सेना 14 वर्षीय पुत्र संजू सक्सेना अपने चचेरे भाई दिव्यांशु 13 वर्षीय पुत्र पंचम सक्सेना जो की प्रेमपुर के पीवी इंटर कॉलेज में कक्षा 7 के छात्र हैं। वह दोनों शनिवार की सुबह 9 बजे साइकिल से पेपर देने जा रहे थे। जब वह दोनों जीटी रोड हाईवे पर मैदा मिल के ठीक सामने पहुंचे तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह दोन...