गोरखपुर, दिसम्बर 6 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा क्षेत्र के राघोपुर स्थित फोरलेन पर शनिवार को 11 बजे तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक सवार देवर-भाभी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठीं 60 वर्षीय शांति देवी की मौत हो गई, जबकि उनके देवर हरीलाल घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को तुरंत सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने शांति देवी को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, झंगहा थाना क्षेत्र के जयरामकोल, टोला भरोहिया निवासी शांति देवी अपने देवर हरीलाल के साथ चौरीचौरा के भोपा बाजार दवा कराने के लिए जा रही थीं। जैसे ही उनकी बाइक राघोपुर फोरलेन पर पहुंची, गोरखपुर से देवरिया की ओर जा रही डीसीएम ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने शव को पोस्टमार्टम...