लखनऊ, दिसम्बर 6 -- लखनऊ-हरदोई राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार युवक बुरी तरह घायल हो गया। ग्रामीणों द्वारा दी गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी मलिहाबाद में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। बाद में परिजन उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गए। जानकारी के अनुसार, किठाई पारा गांव निवासी सुखलाल पुत्र हरदेव सुबह करीब 9:30 बजे अपनी बाइक से किसी कार्यवश मलिहाबाद जा रहे थे। महमूदनगर ढाल के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इससे सुखलाल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद डीसीएम चालक वाहन सहित फरार हो गया। घटना देखकर आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल ...