फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 8 -- कमालगंज, संवाददाता। डीसीएम की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। उसके दो साथी घायल हो गये। इसमें एक की हालत गंभीर बनी हुयी है। इसे इलाज के लिए रेफर किया गया है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस घटना को देखते हुये जांच को पहुंची। पूरनपुर सिंधौली गांव निवासी 35 वर्षीय जितेंद्र मवेशी खरीदने के लिए समधन गये हुये थे। इनके साथ में शिवपाल और विवेक भी थे। जितेंद्र बाइक पर सवार होकर मवेशी देखने के बाद अपने घर वापस लौट रहा था। कानपुर रोड पर कतरौली पट्टी गांव के सामने से जब वह गुजर रहा था कि तभी डीसीएम ने टक्कर मार दी जिससे वह सड़क पर गिर गया। गाड़ी का पहिया उसके सिर पर निकल गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना में शिवपाल और विवेक घायल हो गये। इन्हें इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। शिवपाल की हालत को ...