गोंडा, फरवरी 1 -- तरबगंज ,संवाददाता। तरबगंज थाना क्षेत्र के झामपुरवा व सेझिया के बीच शनिवार को लगभग चार बजे घर जाते समय बाइक सवार युवक की डीसीएम की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जाता है कि प्रदीप यादव ( 24) पुत्र प्रमोद यादव निवासी ग्राम पंचायत रानीपुर पहाड़ी मृतक आश्रित में पिता के स्थान पर बीते चार वर्षों से पीडब्लूडी विभाग में बेलदार के पद पर कार्य कर रहा था। युवक बाइक से तरबगंज डाक बंगला से घर जा रहा था, तभी सेझिया से पास नवाबगंज की तरफ से आ रही डीसीएम की चपेट में आ गया। जिससे बुरी तरह से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल सीएचसी भेजवाया, हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। रास्ते में युवक की मौत हो गई। युवक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। युवक के दो छोटे भाई कुलदीप ,पन्ने लाल व वहन आंचल हैं। मृतक युवक की अभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.