कानपुर, दिसम्बर 17 -- चकेरी। जाजमऊ फ्लाईओवर पर मंगलवार देर शाम डीसीएम का टायर बदल रहे चालक को पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल चालक को कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जाजमऊ थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह ने बताया कि कानपुर देहात के भोगनीपुर के सुल्तानपुर गांव का निवासी 45 वर्षीय भानु डीसीएम चालक है। वह उन्नाव से रामादेवी की तरफ जा रहा था। तभी जाजमऊ फ्लाईओवर पर डीसीएम का टायर पंक्चर हो गया। भानु टायर बदल रहा था। तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने डीसीएम में टक्कर मार दी। इससे डीसीएम में लगा जैक नीचे गिर गया और चालक भानु दब गया। उसके सिर पर चोट आई है। थाना प्रभारी ने बताया कि चालक का उपचार चल रहा है और उसकी स्थिति ठीक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...