सोनभद्र, दिसम्बर 6 -- सोनभद्र। हाथीनाला थाना क्षेत्र के गुरमुरा टोल प्लाजा के समीप शनिवार की सुबह डीसीएम और बोलेरो की आमने सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में बोलेरो चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को हिंडाल्को अस्पताल में भर्ती कराया। म्योरपुर थाना के ग्राम सभा डडीहरा निवासी 22 वर्षीय जसवंत कुमार पुत्र रामाऔरतार बनारस से बोलेरो से वापस घर आ रहे थे। बोलेरो में तीन लोग सवार थे। इसी बीच सुबह करीब पांच बजे विपरीत दिशा से आ रहे डीसीएम और बोलेरो की हाथीलाला थाना के गुरमुरा टोल प्लाजा के पीछे टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायलों को हिंडाल्को अस्पताल रेणुकूट में भर्ती कराया जहां उपचार के कुछ देर बार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.