संभल, जनवरी 17 -- हाईवे के थाना बनियाठेर के पास शुक्रवार की सुबह कोहरे के चलते टाटा मैजिक और डीसीएम में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई, जिसमें टाटा मैजिक का चालक, हेल्पर और एक अन्य युवक घायल हो गया। सरकारी अस्पताल में उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शुक्रवार की सुबह घना कोहरा छाया हुआ था। घने कोहरे के कारण चन्दौसी-मुरादाबाद हाईवे पर थाना बनियाठेर के पास सुबह 7:30 बजे डीसीएम और टाटा मैजिक की भिड़ंत हो गई। टाटा मैजिक हरियाणा के हिसार से सब्जी लेकर चंदौसी आ रही थी, जबकि डीसीएम चंदौसी से मुरादाबाद की ओर जा रही थी। भिड़ंत होने पर टाटा मैजिक का हेल्पर गाड़ी के अंदर फस गया, जिसे लोगों ने दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला। दुर्घटना में चालक अजयपाल निवासी धनारी और हेल्पर लेखपाल निवासी गांव विजुबा थाना गुन्नौर घायल हो गए, जबकि इससे पहले डी...