सीतापुर, दिसम्बर 8 -- सिधौली, संवाददाता। सिधौली में सोमवार सुबह तेज रफ्तार डीसीएम अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में जाकर पलट गई। हादसे में चालक की मौत हो गई। गोंडा के करनैलगंज सकरौरा निवासी गंगाराम (38) सोमवार को डीसीएम लेकर आलू लेने बरेली जा रहा था। वह सोमवार सुबह वह सिधौली के भंडिया पहुंचे ही थे तभी डीसीएम अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में जाकर पलट गई। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों सने मशक्कत कर गंगाराम को डीसीएम से बाहर निकलवाकर अस्पताल भेजवाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर गंगाराम के परिवार वालों को हादसे की सूचना दे दी गई है। अंदेशा जताया जा रहा है कि झपकी आ जाने से डीसीएम अनियंत्रित होकर खाई में जाकर पलट गई। क्षतिग्रस्त डीसीएम को क्रेन की मदद से ...