मैनपुरी, जनवरी 13 -- नगर के क्रिश्चियन मैदान पर चतुर्थ स्व़ सुरेशचंद्र दीक्षित मेमोरियल ऑल इंडिया टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन चल रहा है। मंगलवार को खेले गए मैच में डीसीएफ इलेविन ने रॉकफोर्ट वीसीसी को 13 रनों से हरा दिया और मैच अपने नाम कर लिया। डीसीएफ इलेविन के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। डीसीएफ ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 149 रन बनाए। बल्लेबाज आदर्श चौहान ने 39, अमित यादव ने 35 और आशीष चौहान ने 18 रन बनाए। रॉकफोर्ट के अभिषेक अग्निहोत्री ने चार और राजेश राणा ने दो विकेट लिए। जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉकफोर्ट की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 136 रन ही बना सकी। बल्लेबाज विपुल यादव ने 45, जयकुमार ने 33 और राजेश राणा ने नाबाद 26 रन बनाए। डीसीएफ के अमित यादव और तनिष्क ने तीन-तीन विकेट लिए।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.