सिमडेगा, जनवरी 24 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में शनिवार को गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह को लेकर फाइनल फुल ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण किया गया। मौके पर डीसी कंचन सिंह, एसपी श्रीकांत एस खोटरे उपस्थित थे। इस अवसर पर दोनों अधिकारियों ने तिरंगे को सलामी दी और कार्यक्रम की तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। फाइनल फूलड्रेस रिहर्सल के दौरान सर्वप्रथम सलामी ली गई। जिसके पश्चात परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण पश्चात राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी गई तथा राष्ट्रीय गान का गायन हुआ। रिहर्सल परेड में पुलिस बल, महिला पुलिस बल, होमगार्ड, एनसीसी, स्काउट-गाइड एवं विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अनुशासित एवं आकर्षक प्रदर्शन किया। निरीक्षण के उपरांत डीसी ने कार्यक्रम स्थल को चारों ओर से सजावट एवं सौंदर्यकरण करने, ...