कोडरमा, फरवरी 23 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा नगर पंचायत क्षेत्र में शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न हुआ। सुबह से ही विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें देखी गईं। इस दौरान कोडरमा नगर पंचायत क्षेत्र में उपायुक्त ऋतुराज, पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह एवं वन प्रमंडल पदाधिकारी सौमित्र शुक्ला ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतांत्रिक परंपरा को मजबूत करने का संदेश दिया। उपायुक्त ऋतुराज ने वार्ड संख्या 12, दर्ज़ीचक स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदान सबसे महत्वपूर्ण अधिकार के साथ-साथ कर्तव्य भी है। प्रत्येक मतदाता को निर्भीक और निष्पक्ष वातावरण में अपने मत का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे घरों से निकलकर अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.