बोकारो, जनवरी 14 -- जरीडीह बाजार। डीवीसी बेरमो में एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र का उद्घाटन मंगलवार को किया गया। एसबीआई क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय के मुख्य प्रबंधक (वित्तीय समावेशन) विश्वजीत कुमार दीक्षित, बेरमो प्रमुख गिरिजा देवी, बैदकारो पूर्वी की मुखिया सीमा महतो और पूर्व मुखिया ललन सिंह द्वारा संयुक्त रूप से उद्घाटन किया गया। दीक्षित ने बताया कि समाज के अंतिम छोर और अंतिम व्यक्ति तक बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराना एसबीआई की प्राथमिकता है। प्रबंधन के निर्देशानुसार डीवीसी बेरमो कोलियरी शाखा को दूसरी निकटतम बोकारो कोलियरी शाखा में विलय करने का निर्देश दिया गया था इस संबंध में क्षेत्र की जनता की बैंकिंग असुविधाओं की चिंता जाहिर करते हुए स्थानीय विधायक कुमार जयमंगल ने प्रबंधन को अपनी आपत्ति जताई थी। विधायक और क्षेत्र की जनता के विरोध को बैंक ...