बोकारो, फरवरी 5 -- बेरमो। डीवीसी बोकारो थर्मल में एसटीपी का कार्य करने वाली कंपनी भरत जी पटेल में कार्यरत सुरक्षा गार्ड अशोक कुमार पासवान को तय मुआवजा 4 फरवरी तक नहीं देने पर झारखंड श्रमिक संघ ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। संघ के सचिव गणेश राम ने बीटीपीएस के मुख्य जीएम सह एचओपी को पत्र देकर कहा कि नौ जनवरी को ड्यूटी के दौरान अशोक कुमार पासवान की तबीयत अचानक बिगड़ गयी थी। इसके बाद उन्हें लकवा मार गया। त्रिपक्षीय वार्ता में कंपनी प्रबंधन ने तत्काल 35 हजार रुपये देने, कंपनी का कार्य चलने तक मासिक वेतन जारी रखने और मुआवजे के तौर पर 2 लाख रुपये देने पर सहमति जतायी थी। प्रबंधन ने 16 जनवरी को मुआवजा भुगतान के लिए 15 दिनों का समय मांगा था लेकिन अभी तक कुछ भी नहीं दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...