हजारीबाग, मई 12 -- विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। डीवीसी के सदस्य सचिव डॉ. जॉन मथाई ने शनिवार तथा रविवार को कोनार प्रोजेक्ट में औपचारिक दौरा किया। उनके आगमन पर कोनार परियोजना प्रधान राणा रणजीत सिंह ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। डॉ. मथाई ने कोनार डैम में नौका विहार कर रात्रि विश्राम भी किया। उन्होंने अपने दौरे में कोनार डैम में शुरू होने वाली नई परियोजनाओं के बारे में जानकारी दी। कहा कि इन अहम परियोजनाओं से यहां के लोगों के सामाजिक और आर्थिक जीवन में काफी परिवर्तन आएगा। आगे उन्होंने कहा कि डीवीसी के अन्य परियोजनाओं से कोनार काफी अलग है। यहां का मौसम और हरियाली पर्यटकों को बरबस ही लुभाती है। पर्यटन की यहां काफी संभावनाएं हैं। यहां के आम बगीचे और आम के किस्मों की काफी तारीफ सुनी है। सदस्य सचिव ने कोनार कॉलोनी का भी भ्रमण किया। कोनार को लेकर कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.