बोकारो, फरवरी 17 -- चंद्रपुरा। गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा है कि चंद्रपुरा में डीवीसी का नया पावर प्लांट बनने से रोजगार का सृजन होगा और यह इस क्षेत्र के लिए लिए बहुत अच्छा है। रविवार को डीवीसी निदेशक भवन में स्थानीय पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि यहां पर डीवीसी का नया प्लांट लगे, इसके लिए मैं शुरू से प्रयासरत रहा हूं। उर्जा मंत्रालय से इस प्लांट को बनाने का अग्रिम मंजूरी मिल गया है। इससे चंद्रपुरा क्षेत्र का विकास होगा तथा यहां के विस्थापितों व स्थानीय युवकों को रोजगार मिलेगा। सांसद ने कहा कि इस मामले पर डीवीसी चेयरमैन से बातचीत की थी। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश रहेगी कि प्रधानमंत्री के हाथों नए प्लांट का शिलान्यास हो। राज्य सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि राज्य की दशा खराब है। कई महीनों से वृद्घों, विधवाओं व विकलांगों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.