लातेहार, दिसम्बर 10 -- लातेहार, संवाददाता। दामोदर घाटी निगम ( डीवीसी) के तुबेद कोयला खान के सीएसआर के द्वारा डीवीसी तीरंदाजी अकादमी का प्रारंभ किया गया है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन डीवीसी के परियोजना प्रधान और महाप्रबंधक खनन अरबिंद कुमार ठाकुर ने किया। महाप्रबंधक श्री ठाकुर ने बताया कि यह अकादमी अनगिनत युवा खिलाड़ियों के लिए अवसरों के नए द्वार खोलेगी और उन्हें अपने सपनों को साकार करने में मदद करेगी। अकादमी में आधुनिक प्रशिक्षण उपकरण, प्रोफेशनल शूटिंग रेंज और सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की गई है। शुरुआती और उन्नत स्तर के खिलाड़ियों के लिए अनुभवी कोचों द्वारा विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम उपलब्ध होंगे। अकादमी के कोच दिव्य प्रकाश ने बताया कि तीरंदाजी केवल एक खेल नहीं है, बल्कि यह एकाग्रता, अनुशासन और आत्मविश्वास बढ़ाती हैं। शिक्षकों और छात्रों ने कह...