गंगापार, दिसम्बर 16 -- शंकरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड शंकरगढ़ अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों में सर्दी के मौसम में भी बड़ी संख्या में बच्चे बिना स्वेटर, जूता-मोजा के विद्यालय पहुंच रहे हैं। यह स्थिति तब है, जब शासन द्वारा निर्धारित ड्रेस, स्वेटर, जूता-मोजा आदि के लिए 80 प्रतिशत से अधिक डीवीडी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) की राशि छात्रों के अभिभावकों के खातों में भेजी जा चुकी है। मंगलवार को कंपोजिट विद्यालय कापरी में अधिकांश बच्चे बिना स्वेटर के विद्यालय आए थे। बच्चों से पूछताछ करने पर वे कुछ स्पष्ट नहीं बता सके, जबकि विद्यालय में मौजूद अध्यापकों ने बताया कि अभिभावकों को कई बार समझाया और सूचित किया जा चुका है, इसके बावजूद बच्चे निर्धारित ड्रेस में विद्यालय नहीं भेजे जा रहे हैं। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी शंकरगढ़ अखिलेश कुमार वर्मा न...