पटना, जनवरी 3 -- स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि राज्य सरकार गरीबों के स्वास्थ्य कल्याण के लिए मुफ्त और सुलभ दवा पहुंचाने के संकल्प को तेजी से धरातल पर उतार रही है। इस दिशा में राज्य के 14 हजार 337 स्वास्थ्य संस्थानों को ड्रग्स एंड वैक्सीन डिस्ट्रीब्यूशन मैनेजमेंट सिस्टम (डीवीडीएमएस) से पूरी तरह सूचीबद्ध किया गया है। मंत्री ने कहा कि डिजिटल तकनीक के माध्यम से दवा आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी, प्रभावी और जवाबदेह बनाया गया है। ताकि किसी भी स्तर पर दवा की कमी न हो और जरूरतमंद मरीज को समय पर मुफ्त दवा उपलब्ध हो सके। यह व्यवस्था स्वास्थ्य सेवाओं को जन-केंद्रित और भरोसेमंद बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। भारत सरकार के डीवीडीएमएस पोर्टल पर विगत 16 माह से बिहार प्रथम स्थान पर है। पांडेय ने कहा कि डीवीडीएमएस के सफल क्रियान्वयन से राज्य में...