बेगुसराय, जनवरी 19 -- चेरियाबरियारपुर। प्रखंड मुख्यालय स्थित डॉ बीके राय सामुदायिक भवन में सोमवार को अनुमंडल डीलर संघ की बैठक हुई। इसमें अनुमंडल अध्यक्ष का चुनाव किया गया। चेरिया बरियारपुर प्रखंड क्षेत्र के धर्मपुर के डीलर रामप्रवेश सिंह को अनुमंडल अध्यक्ष, खोदावंदपुर के डीलर रामगुलजार महतो को सचिव और छौराही के डीलर शेख फूलहसन को कोषाध्यक्ष चयनित किया गया। इसके अलावा संघ के पांच अन्य अधिकारी का भी चयन किया गया है। मौके पर जिलाध्यक्ष गंगाधर झा, रामप्रवेश सिंह, रामगुलजार महतो, फूल हसन, घनश्याम पासवान, विजय तांती, गौतम पासवान, घनश्याम पासवान, मो हुसैन, शिवचंद्र चौधरी आदि लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...