बक्सर, अगस्त 14 -- नावानगर/केसठ, एक संवाददात। केसठ प्रखंड के कतिकनार गांव में गुरुवार को जन वितरण प्रणाली डीलर संघ की बैठक हुई। अध्यक्षता संघ के प्रखंड अध्यक्ष बिंदेश्वरी सिंह और संचालन अजय कुमार ने किया। बैठक में आगामी योजनाओं पर चर्चा की गई। इसके अलावा जन वितरण प्रणाली संघ के समर्थन में संघ के प्रदेश अध्यक्ष अंबिका यादव के पदयात्रा को सर्वसम्मति से समर्थन देने का निर्णय लिया गया। बताया गया कि पदयात्रा में शामिल होने को लेकर केसठ से सभी डीलर 17 अगस्त को प्रस्थान करेंगे और 18 अगस्त को हाजीपुर में पदयात्रा में शामिल होंगे। डीलरों ने कहा कि सरकार की उपेक्षा के कारण सभी डीलर आर्थिक बदहाली में जी रहे हैं। उन्होंने कम से कम तीस हजार मासिक वेतन करने की मांग की है। इस मौके पर चंद्रमणि दुबे, विनोद यादव, कृष्णकांत तिवारी, लालमोहर सिंह, अरविंद पासव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.