गढ़वा, जुलाई 9 -- कांडी। पंचायत के कांडी निवासी रंजू देवी ने पंचायत मुखिया को आवेदन देकर डीलर द्वारा जून महीने का राशन नही देने का आरोप लगाया है। आवेदन में कहा है कि वह पीडीएस डीलर राम अवतार राम के दुकान का कार्डधारी है। उनका दुकान निलंबन के बाद अब कांडी के ही चांद स्वयं सहायता समूह से राशन मिलता है। उक्त डीलर द्वारा 45 किलोग्राम राशन के जगह मात्र 35 किलोग्राम राशन दिया जा रहा है। राशन भी सड़ा हुआ है। डीलर से अपना हक मांगे जाने पर उनके द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया। रंजू ने मुखिया से उक्त मामले का जांच कर डीलर पर कार्रवाई की मांग है। मामले में मुखिया विजय राम ने कहा कि आरोप सही है। जनप्रतिनिधियों के आदेश का अवहेलना किया जाता है। बीडीओ से जांच कर समूह का लाइसेंस निलंबित करने का अनुशंसा किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...