संभल, जनवरी 12 -- सरायतरीन के पीला खदाना मोहल्ले में रविवार सुबह कम राशन देने का आरोप लगाकर तमाम लोग सड़क पर उतर आए। लोगों ने राशन डीलर पर कम राशन देने और कई महीने बाद वितरण करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। गुस्साए लोग संभल-बहजोई मार्ग पर पहुंचे और जाम लगाकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस पहुंची और गुस्साए लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। पीला खदाना मोहल्ले के करीब डेढ़ सौ महिला-पुरूष रविवार सुबह डीलर राजकुमार की दुकान पर पहुंचे, और लाइन में खड़े पॉश मशीन में अंगूठा लगाया और राशन लेने लगे। तभी लोगों ने राशन डीलर पर प्रति यूनिट चार किलो राशन देने और कुछ लोगों को दो-दो महीने में एक बार राशन देने का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा करते हुए सभी लोग संभल बहजोई मार्ग पर पहुंच गए और जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हंगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.