चतरा, सितम्बर 13 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज के देवरिया जनवितरण प्रणाली दुकान के राशन कार्डधारियो ने शुक्रवार को डीलर के विरुद्ध जमकर बवाल काटा। ग्रामीणों का आरोप है कि डीलर सत्येंद्र पासवान अंगूठा लगवाने के बावजूद 3 माह का अनाज नही दिया है। डीलर के द्वारा उनके अनाज का कालाबाजारी कर दिया गया है। कार्ड धारी से शिकायत मिलने के बाद प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अर्जुन कुमार मौके पर पहुंचे। इस दौरान कार्ड धारी ने प्रखंड आपत्ति पदाधिकारी को बताया कि डीलर द्वारा ई-पॉस मशीन से पर्ची निकाल कर नही देता है। कार्डधारियों का आरोप है कि डीलर प्रति कार्ड पर 2 किलो अनाज की कटौती कर अनाज देता है। इसका विरोध करने पर राशन कार्ड रद्द करवा देने की धमकी डीलर के द्वारा दिया जाता है। कार्डधारी को डीलर के द्वारा हस्तलिखित पर्ची दिया गया है। जिसमें अनाज बकाया र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.