मुंगेर, दिसम्बर 30 -- मुंगेर, निज संवाददाता। वासुदेवपुर थानान्तर्गत नयागांव और पूरबसराय थानान्तर्गत दिलावरपुर में नकली सिगरेट बरामदगी के बाद पुलिस नकली सिगरेट के सिण्डिकेट तक पहुंचने की कवायद में जुटी है। सिगरेट मामले की जांच की जिम्मेदारी संभाल रहे प्रशिक्षु डीएसपी अभिषेक चौबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोमवार की शाम करीब 6.30 बजे राजीव गांधी चौक राजा मार्केट स्थित आईटीसी उत्पादित सिगरेट के डीलर तिरूपति ट्रेडर्स मेसर्स बालाजी इजीकॉन में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान गोदाम में करीब 7 लाख रुपए का सिगरेट पुलिस ने बरामद किया। डीलर ने छापेमारी टीम को बताया कि वह आईटीसी का रजिस्टर्ड डीलर है, और उसके यहां पटना से सिगरेट आता है। हालांकि पटना से आए सिगरेट की कागजात मांगने पर सभी कागजात डीलर प्रस्तुत नहीं कर पाए। इसके बाद पुलिस द्वारा सिगरेट के ...