दुमका, दिसम्बर 7 -- मसलिया, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड क्षेत्र कठलिया पंचायत अंतर्गत राजमहल गांव के जनवितरण प्रणाली के दुकानदार दिलीप कुमार मरांडी उम्र करीब 38 वर्ष शनिवार सुबह ब्रेन हेमरेज हो जाने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार दिलीप मरांडी शुक्रवार रात को शराब का नशा किया हुआ था। नशा के दौरान अपने ही घर के आंगन में गिर जाने सिर में अंदरूनी चोट लगने से बेहोश हो गया। उनके स्वजनों ने बेहोशी के हालत में ही इलाज हेतु दुमका ले गया। जहां रास्ते मे ही दिलीप मरांडी का मौत हो गई। दिलीप की पत्नी गांव के ही आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका है। वहीं दिलीप को एक लड़की एवं एक लड़का है। दिलीप मरांडी का असामयिक निधन को लेकर जहां उनके परिवार, ग्रामीण में शोक की लहर है, वहीं प्रखंड क्षेत्र के जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों ने भी शोक प्रकट की है।

हिंदी हिन्दुस्...