जमशेदपुर, नवम्बर 11 -- जमशेदपुर। फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन, पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर ने मानगो के दिवंगत सदस्य के परिजनों को सोमवार को 21 हजार रुपए की मदद प्रदान की। गत एक नवंबर को कृष्णा साव का निधन हो गया था। उनके द्वारा प्रखंड कमेटी के कोष में नियमित सहयोग राशि प्रदान की जा रही थी। मानगो प्रखंड कमेटी के अध्यक्ष सह जिला सचिव विनोद साव एवं वरीय संगठन सचिव विनोद कुमार की अनुशंसा पर जिला कमेटी ने उनके निवास स्थान ग्वाला बस्ती नंदनगर जाकर सहायता राशि प्रदान की। अध्यक्ष मोहन साव और महासचिव प्रमोद गुप्ता ने इस मौके पर उनके पुत्र को अनुकंपा पर लाइसेंस दिलवाने में मदद का आश्वासन दिया। इस मौके पर वरीय उपाध्यक्ष कैलाश अग्रवाल, संगठन सचिव जितेंद्र कुमार गुप्ता भी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.