मधेपुरा, अगस्त 26 -- कुमारखंड,निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय में रविवार की शाम जनवितरण डीलरों ने कैंडल मार्च निकाल सरकार और पुलिस प्रशासन का विरोध किया। जनवितरण डीलर्स एसोशिएशन द्वारा चंपारण से शुरू हुई शांतिपूर्ण पद यात्रा के दौरान पटना के गांधी मैदान में संघ के प्रदेश अध्यक्ष अम्बिका प्रसाद यादव व अन्य डीलरों पर किए लाठी चार्ज और गिरफ्तारी के खिलाफ दर्जनों डीलरों ने कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च प्रखंड कार्यालय के मुख्य गेट से निकलकर मुख्य बाजार होते हुए वापस ब्लॉक गेट के समीप पहुंचा। मौके पर दिलीप कुमार ने कहा कि पूर्वी चंपारण से संघ के प्रदेश अध्यक्ष अम्बिका प्रसाद यादव के साथ करीब 35 हजार डीलर आठ सूत्री मांगों को लेकर शांतिपूर्ण पद यात्रा करते हुए गांधी मैदान पटना पहुंचे। बिहार की सरकार घबरा कर पदयात्रा के दौरान डीलरों पर लाठीचार्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.