पाकुड़, दिसम्बर 6 -- लिट्टीपाड़ा, एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार भवन में प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड क्षेत्र के सभी जनवितरण प्रणाली दुकानदारों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीडीओ ने सभी डीलरों को निर्देश दिया कि छह दिसंबर को वितरण दिवस पर अधिक से अधिक लाभुकों को अनाज वितरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही सभी राशन कार्डधारियों का 100% ई-केवाईसी अवश्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। इसी क्रम में लाभुकों के लिए प्राप्त धोती-साड़ी का समयबद्ध एवं सुचारु रूप से वितरण करने का आदेश भी दिया गया, ताकि सभी पात्र परिवारों तक उसका लाभ समय पर पहुंच सके। इसके अलावा किसानों से धान अधिप्राप्ति हेतु पंजीकरण प्रपत्रों को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के माध्यम से जमा करने पर भी जोर दिया गया। बैठक में मुख्य रूप से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.