हाजीपुर, फरवरी 12 -- गोरौल। संवाद सूत्र विगत कई दिनों से पीडीएस दुकानदारों के हड़ताल से दुकानों पर ताले लटके हैं। वहीं उपभोक्ता प्रति दिन अपने कार्ड लेकर खाद्यान लेने आते हैं और खाली हाथ लौट जाते हैं। फेयर प्राइस डीलर एसोसियशन विगत एक फरवरी से हड़ताल पर हैं। डीलर एसोसियशन के अध्यक्ष रामाधार सिंह ने बताया कि आठ सूत्री मांगों को लेकर हमारे एक साथी अम्बिका यादव भूख हड़ताल पर 20 जनवरी से हैं। फिर भी सरकार और उनके अधिकारी मौन धारण कर रखे हैं। इस बार डीलर संघ आर पार की लड़ाई पर हैं। हम सबों का यह मांग पहले से है। सरकार एवं उनके मुलाजीम एक वार भी अम्बिका यादव का सुधी नहीं ली। गोरौल में 31 हजार 923 कार्डधारी हैं और कुल 93 पीडीएस दुकाने हैं। 12 दिन बीत गये लेकिन अब तक हड़ताल खत्म कराने का सरकार की ओर से कोई पहल नहीं की गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.