गिरडीह, जनवरी 20 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड परिसर स्थित सभाकक्ष में सोमवार को डीलरों के बीच बीडीओ निशात अंजुम और प्रमुख राजकुमार पाठक ने फोर जी ई पॉश मशीन का वितरण किया। इस क्रम में बीडीओ ने कहा कि प्रखंड स्तर के सभी डीलरों के बीच मशीन का वितरण किया जा रहा है। नई मशीन से डीलरों को अनाज वितरण करने में सुविधा होगी। बीडीओ ने कहा कि पहले डीलर टू जी ई पॉश मशीन से राशन वितरण करते थे, जिससे उन्हें राशन वितरण, लाभुकों का अंगूठा लगाने समेत अन्य कार्यों में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। बता दें कि सोमवार को 108 डीलरों के बीच मशीन का वितरण किया गया है। शेष डीलरों के बीच भी मशीन का वितरण मंगलवार और बुधवार को कर दिया जाएगा। मौके पर गांडेय प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के डीलर उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...