दरभंगा, जनवरी 13 -- वार्ड 23 के वाजिदपुर के विरेंद्र ठाकुर, साहेब आलम, फिरोज आदि लोगों का यह भी कहना है कि कई स्थानीय डीलर पहले दूसरे वार्ड या मोहल्ले के लोगों को अनाज वितरित कर देते हैं और जब स्थानीय लोग राशन लेने पहुंचते हैं तो उन्हें यह कहकर लौटा दिया जाता है कि अनाज खत्म हो गया है। इस तरह की शिकायतें अब आम होती जा रही हैं। इससे लाभार्थियों में नाराजगी और असंतोष बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों का मानना है कि प्रशासन और नगर निगम को इस समस्या को गंभीरता से लेना चाहिए। उनकी मांग है कि राशन वितरण को लेकर स्पष्ट नियम और गाइडलाइन बनाई जाए, ताकि स्थानीय डीलर पहले अपने क्षेत्र के लाभार्थियों को पूरा और सही राशन वितरित करें। इसके बाद ही उन्हें दूसरे मोहल्ला या वार्ड के लाभार्थियों को राशन देने की अनुमति दी जाए। लोगों का यह भी सुझाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.