बिहारशरीफ, मार्च 19 -- डीलरों की मनमानी से लाभुक परेशान चेवाड़ा, निज संवाददाता। नगर पंचायत के जनवितरण दुकानदारों की मनमानी लाभुक काफी परेशान हैं। हद तो यह है कि शिकायत के बावजूद अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। लाभुकों का कहना है कि अनाज के लिए डीलरों के यहां चक्कर लगाना पड़ रहा है। कभी सर्बर डाउन तो कभी आवंटन नहीं मिलने का बहाना बनाया जाता है। हद तो यह कि अनाज भी कम दिया जाता है। इधर, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि मनमानी करने वाले डीलरों पर कार्रवाई होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.