जमशेदपुर, जनवरी 10 -- बिरसा मुंडा टाउन हॉल, सिदगोड़ा में जिला स्तरीय 4जी ई-पॉस मशीन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें झारखंड सरकार के खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि झारखंड में 20 साल में जो काम नहीं हुए, उन्हें अब किया जा रहा है। केंद्र ने पैसे देने बंद कर दिए तो डीलरों को कमीशन देने में परेशानी हो रही है। डीलर ईमानदारी से काम करें। जल्द ही डीलरों का स्वास्थ्य बीमा भी कराया जाएगा। कार्यक्रम में मंत्री ने प्रतीकात्मक रूप से 20 जन वितरण प्रणाली संचालकों के बीच 4जी ई-पॉस मशीनों का वितरण किया। कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, उप विकास आयुक्त, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, बीडीओ, एमओ, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.