प्रयागराज, नवम्बर 27 -- जीरोरोड निवासी एक व्यापारी से एमडीएच मसाले की डीलरशिप देने का झांसा देकर आठ लाख 82 हजार रुपये ठग लिए गए। व्यापारी ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली थाने में दज कराई है। चाहचंद जीरोरोड निवासी अजय कुमार साहू की तहरीर के मुताबिक एमडीएच मसाले की डीलरशिप लेने के लिए उन्होंने गूगल पर वेबसाइट खोजी और फॉर्म भरा। इसके बाद एक नंबर से उनके पास कॉल आई। कॉल करने वाले ने रजिस्ट्रेशन, सिक्योरिटी मनी और मॉल आदि के नाम पर कई बार में कुल आठ लाख 82 हजार तीन सौ सत्तर रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कराया। पैसे भेजने के बाद जब उन्होंने माल भेजने की बात कही तो बात करने वाला व्यक्ति पहले हीलाहवाली किया फिर अपशब्द बोलने लगा। तब अजय कुमार साहू ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...