किशनगंज, जनवरी 6 -- टेढ़ागाछ। संवाद सूत्र टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में सोमवार को पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख उजाला परवीन के द्वारा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बहादुरगंज विधायक तौसीफ आलम भी उपस्थित रहे। प्रखंड प्रमुख द्वारा विधायक को अंगवस्त्र ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया, जिसके बाद बैठक की शुरुआत की गई। बैठक के दौरान बीडीओ अजय कुमार, सीओ शशि कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी प्रमोद कुमार, बीपीआरओ विवेक भारती, अपर थानाध्यक्ष रितेश कुमार सहित सभी विभाग के अधिकारियों ने भी भाग लिया। बैठक में क्षेत्र की समस्याओं को लेकर अधिकारियों से चर्चा की गई। पंचायत प्रतिनिधियों ने बिजली, नलजल, स्वास्थ्य सेवा, सड़क एवं पुल, पुलिया आदि समस्याओं को लेकर अधिकारियों को अवगत करवाया और इसमे मौजू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.