नई दिल्ली, सितम्बर 16 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली विश्वविद्यालय स्नातक दाखिले के लिए बची लगभग सात हजार रिक्त सीटों के लिए एक और अवसर दे रहा है। इन सीटों के लिए 12वीं कक्षा के अंकों के आधार पर ऑन द स्पॉट मॉपअप राउंड पहली बार फिजिकल मोड में करने का निर्णय लिया गया है। आवंटन और प्रवेश (भौतिक मोड में) 23 सितंबर से शुरू होंगे। इस राउंड में प्रवेश सीयूईटी के अधार पर नहीं बल्कि बल्कि कक्षा 12वीं (या समकक्ष) की मेरिट के आधार पर होगा। विश्वविद्यालय उन कॉलेजों और कार्यक्रमों की खाली सीटें अपनी प्रवेश वेबसाइट www.admission.uod.ac.in पर जल्द ही जारी करेगा। डीयू ने कहा है कि जो उम्मीदवार पहले से पंजीकृत हैं लेकिन किसी भी कॉलेज या प्रोग्राम में दाखिला नहीं लिए हैं वह अपने डैशबोर्ड में लॉग-इन करके ऑन द स्पॉट मॉप अप टैब पर आवेदन कर सकते हैं। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.