नई दिल्ली, फरवरी 3 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली विश्वविद्यालय में यूजीसी समता रेगुलेशन 2026 नियम के समर्थन में बड़ी संख्या में एससी,एसटी,ओबीसी वर्ग के छात्र, शिक्षक व अन्य समर्थक जुटे। नार्थ कैंपस के आर्ट्स फैकल्टी में समर्थक हाथों में अंबेडकर, बिरसा, फुले के चित्र वाले पोस्टर, अपनी मांगों से जुड़े पोस्टर लेकर आए थे। ये लोग कैंपस में एसएसी,एसटी,ओबीसी छात्रों के साथ होने वाले भेदभाव को रोकने के लिए यूजीसी के नए नियम को अनुकूल बता रहे थे। प्रदर्शन के बाद बड़ी संख्या में प्रदर्शकारियों ने नार्थ कैंपस में मार्च निकाला। इसमें कई छात्र संगठनों के लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारी संजीव यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा (उच्च शिक्षा संस्थानों में समता संवर्धन हेतु) रेगुलेशन, 2026 हाल ही में जारी किए गए थे। इसका उद्देश्य भारत में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.