नई दिल्ली, फरवरी 9 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। दिल्ली विश्वविद्यालय के पटेल चेस्ट स्थित गोल्डन जुबली ऑडिटोरियम में एक दिवसीय आध्यात्मिक गीता ज्ञान व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर राजा इकबाल सिंह थे। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक सोच, नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक जागरुकता को मजबूत करते हैं। प्रख्यात गीता मर्मज्ञ वेदांताचार्य शिवेंद्र नागर ने कहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ते मानसिक तनाव के बीच गीता युवाओं को सही निर्णय लेने की शक्ति देती है। इस दौरान हिंदी और अंग्रेजी टेबल कैलेंडर आज का विचार और थॉट ऑफ द डे का भी लोकार्पण किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...