नई दिल्ली, दिसम्बर 13 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा के उत्पीड़न मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। संगठन ने कहा है कि डीयू की साख दांव पर लगाने वाले इस संवेदनशील मामले की पारदर्शी और स्वतंत्र जांच होनी चाहिए। संगठन ने शनिवार को बयान जारी करके कहा है कि डीयू की छात्रा द्वारा सोशल माध्यम पर डाले गए वीडियो को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी और स्वतंत्र जांच हो ताकि सत्य सामने आ सके। संगठन ने कहा कि पिछले कुछ समय से ऐसे प्रकरण लगातार डीयू की प्रतिष्ठा और साख पर सवाल उठा रहे हैं। इससे न केवल डीयू की छवि प्रभावित हो रही है बल्कि छात्र-छात्राओं और अभिभावकों के मन में भी असुरक्षा और अविश्वास की भावना पैदा होती है। सं...