नई दिल्ली, मार्च 20 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अशोक विहार इलाके में 17 मार्च को दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) से सेवानिवृत्त प्रोफेसर और उनकी पत्नी को घर में बंधक बनाकर लूटपाट करने के आरोप में दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि बदमाशों ने घर में काम करने वाली घरेलू सहायिका की मदद से वारदात को अंजाम दिया। दरअसल, घरेलू सहायिका पकड़े गए एक बदमाश की दोस्त है। बदमाश प्रोफेसर और उनकी पत्नी के हाथ-पैर बांधकर जेवरात, कैश, मोबाइल और कार लूट कर फरार हो गए थे। पकड़े गए आरोपियों में आरोपियों में यूपी के जीबी नगर निवासी सूरज उर्फ अखिल और सचिन शामिल है। इन पर 30 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। वारदात के दौरान दोनों आरोपी अपने साथियों समेत सीसीटीवी में कैद हो गए थे। क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.