नई दिल्ली, मई 24 -- दिल्ली विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद ने शुक्रवार को आयोजित 1275वीं बैठक में मनोविज्ञान, समाजशास्त्र और अंग्रेजी सहित विभिन्न विभागों के यूजी कोर्सेज के सिलेबस में कई अहम बदलावों को मंजूरी दी। इसके साथ ही विश्वविद्यालय ने पत्रकारिता और नाभिकीय औषधि में नए कार्यक्रमों, एक समान शिक्षक वरिष्ठता नियमों और प्रशासनिक उपायों को भी मंजूरी दी। कार्यकारी परिषद (ईसी) ने 'साइकोलॉजी ऑफ पीस' नामक ऐच्छिक पेपर में संशोधन को मंजूरी दी। वहीं 'रिलेशनशिप साइंस' में 'डेटिंग ऐप्स' की जांच करने वाली एक यूनिट को भी हटा दिया गया। समाजशास्त्र पाठ्यक्रम में किए गए बदलावों में कार्ल मार्क्स और थॉमस रॉबर्ट माल्थस जैसे सिद्धांतकारों को जनसंख्या एवं समाज पेपर से हटा दिया गया है। हालांकि, बैठक में कई निर्वाचित सदस्यों की ओर से तीखी असहमति जताई गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.