नई दिल्ली, मार्च 18 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली विश्वविद्यालय की एडमीशन ब्रांच की ओर से 19 मार्च को विशेष वेबिनार का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्नातक कक्षाओं में प्रवेश से संबंधित सभी जानकारियां मिलेंगी। डीयू प्रशासन के मुताबिक, 19 मार्च को दोपहत तीन से चार बजे तक वेबिनार का यूट्यूब पर लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। इसमें कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी यूजी) 2025 से संबंधित सभी जानकारियां दी जाएंगी। डीयू की प्रवेश नीति से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देशों के बारे में भी बताया जाएगा। प्रतिभागी लाइव चैट में सवाल पूछ सकेंगे। वेबिनार में प्रो. हनीत गांधी (डीन, एडमीशन) और प्रो. आनंद सोनकर (संयुक्त डीन, एडमीशन) मुख्य वक्ता होंगे। डीयू प्रशासन के मुताबिक, यूट्यूब लिंक https://www.youtube.com/@UnivofDelhi पर वेबिनार देख सकेंगे।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.