नई दिल्ली, नवम्बर 12 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली विश्वविद्यालय ने शिक्षण,अध्ययन और शोध से जुड़े लाखों विद्यार्थियों व हजारों अध्यापकों के लिए अपनी ई-लाइब्रेरी प्रणाली (दिल्ली यूनिवर्सिटी लाइब्रेरी सिस्टम - डीयूएलएस) को और समृद्ध बना दिया है। ये लोग अब विश्वविद्यालय में उपलब्ध डिजिटल लाइब्रेरी के 43 डेटाबेस, 2,04,505 ई-पुस्तकें और 44 डिजिटल अभिलेखागार का प्रयोग कर सकते हैं। इसके साथ ही 'वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन' (ओ.एन.ओ.एस.) पहल के तहत 30 प्रकाशकों के 13,000 से अधिक ई-जर्नल्स भी विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए सुलभ कराए गए हैं। विश्वविद्यालय की केंद्रीय लाइब्रेरी के पुस्तकालयाध्यक्ष प्रो.राजेश सिंह का कहन है कि ये संसाधन शिक्षण, अधिगम और अनुसंधान के लिए अनिवार्य अध्ययन सामग्री तक निर्बाध पहुंच सुनिश्चित करते हैं। ई-संसाधनों को...