नई दिल्ली, फरवरी 23 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली विश्वविद्यालय में 28 फरवरी को दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा। इस दौरान एक लाख 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों को विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर और शोध उपाधियां प्रदान की जाएंगी। समारोह में उपराष्ट्रपति मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। दीक्षांत समारोह में डिग्री पूरी करने वाली छात्राओं की संख्या छात्रों से अधिक है। जानकारी के अनुसार लगभग 1,20,408 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जाएगी। इनमें स्नातक (यूजी) के 60,362, स्नातकोत्तर (पीजी) के 4,258 तथा अन्य पाठ्यक्रमों के विद्यार्थी शामिल हैं। नियमित पाठ्यक्रमों में 64,620 छात्रों को डिग्री मिलेगी, जबकि स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) के 50,780 और नॉन कॉलेजिएट वूमेन एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) की 5,008 छात्राओं को उपाधि प्रदान की जाएगी। ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.