फरीदाबाद, दिसम्बर 18 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। साइबर अपराधियों ने एक महिला से डीमैट खाता अनफ्रीज के नाम पर 70 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया है। बल्लभगढ़ की भीकम कॉलोनी निवासी राजवीर सिंह की बेटी खुशबू ने बताया कि 13 अक्टूबर को उसके पास एक अनजान नंबर से फोन आया। जिसने उसे ट्रेडिंग एप्लीकेशन का कस्टमर बताया और उससे जानकारी पूछी कि उनके पास मेरा खाता नंबर था। उसने बताया कि उसका डिमैट अकाउंट फ्रीज था। उसको अनफ्रीज करने के लिए उसने ओटीपी मांगा जो उसने उसे दे दिया। 30 मिनट के बाद उसने अपने फोन को देखा तो उसमें तीन ट्रांजैक्शन का मैसेज आया हुआ था। उसे पता लगा कि उसके साथ फ्रॉड हुआ है और उसके 70 हजार रुपये खाते से कट गए है। पुलिस में इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...