देहरादून, दिसम्बर 22 -- देहरादून। देव भूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय (डीबीयूयू) के पूर्व छात्र संघ ने सोमवार को नोएडा में पूर्व छात्र मिलन का आयोजन किया। जिसमें पूर्व छात्रों ने अपने अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में डीबीयूयू के अध्यक्ष संजय बंसल ने कहा कि पूर्व छात्र किसी भी विश्वविद्यालय की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं और उनके अनुभव व मार्गदर्शन से संस्थान का निरंतर विकास होता है। कार्यक्रम में पूर्व छात्र संघ ने प्लेसमेंट अभियान, 50 से अधिक अतिथि व्याख्यान एवं वेबिनार, पूर्व छात्र स्पॉटलाइट पहल, आर्थिक सहायता, स्टार्टअप सहयोग तथा विशेष छात्रवृत्ति योजना पर अपने विचार साझा किया गया। इस अवसर पर छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. दिग्विजय सिंह और कुलसचिव डॉ. शुभाशीष गोस्वामी सहित कई लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...