भदोही, दिसम्बर 16 -- भदोही, संवाददाता। ब्लॉक संसाधन केंद्र भदोही में मंगलवार को गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधानों, स्थानीय प्राधिकारी निकाय, प्रधानाध्यापकों ने भाग लिया। ब्लाक प्रमुख प्रशांत सिंह चिंटू एवं विशिष्ट अतिथि एडीओ पंचायत मनोज मौर्य रहे। उच्च प्राथमिक विद्यालय भुलईपुर के छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। कहा कि सरकार के माध्यम से प्रत्येक बच्चों के अभिभावक के खाते में 12 सौ रुपये डीबीटी की धनराशि प्रेषित की गई है। जिसका समुचित उपयोग किया जाना जरूरी है। एआरपी मुकुल कुमार सिंह ने डीबीटी निपुण भारत एवं चंद्रकांत पटवा ने बालिका शिक्षा आउट ऑफ स्कूल तथा शारदा ऑपरेशन कायाकल्प पर प्रकाश डाला। खंड शिक्षा अधिकारी भदोही चंद्रशेखर आजाद ने अभिभावकों से डीबीटी का पैसा सही उपयोग करने का आह्वान किया। कहा कि...