कानपुर, फरवरी 21 -- डीबीएस कॉलेज में शनिवार को प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय के सहयोग से रोजगार मेला का आयोजन किया। इसमें 25 कंपनियों ने भागीदारी की। शुभारंभ महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव गौरवेंद्र स्वरूप ने किया। उन्होंने छात्रों को आत्मविश्वास से अपनी योग्यताओं को प्रदर्शित करने को कहा। प्रबंध समिति की सदस्य अनंता स्वरूप ने कहा कि जल्द ही रोजगार पाने वाले छात्र रोजगार देने योग्य बनेंगे। प्राचार्य प्रो अनिल कुमार मिश्रा ने कंपनियों का स्वागत किया और छात्रों के लिए इस अवसर के महत्व को रेखांकित किया। सहायक निदेशक, सेवायोजन उज्ज्वल कुमार सिंह ने रोजगार की संभावनाओं से परिचित कराया। मेले में 3189 छात्रों ने भाग लिया, जिसमें से 1143 का चयन हुआ और 93 को तत्काल नियुक्ति पत्र दिया गया। संयोजन डॉ अनुपम दुबे और संचालन डॉ अनीता निगम ने किया। यहां ...