कानपुर, जनवरी 8 -- कानपुर। डीबीएस कच्ची बस्ती के बीचोंबीच बहने वाले नाले की समस्या से वहां रह रहे लोगों को राहत मिलेगी। इस नालों को पक्का करने के साथ ही उसे कांक्रीट के सिलापट से ढका जाएगा ताकि वहां के वाशिदें इसके ऊपर से निकल सके। विधायक सुरेंद्र मैथानी ने 15वें वित्त आयोग से बनने वाले नाले का नगर निगम के इंजीनियरों के साथ दौरा किया। आमजनों से कहा कि नाला बनाने में जो गलत तरीके से अतिक्रमण है, वह हटेगा पर आमजनों को बाद में बड़ी राहत मिलेगी। सुरेंद्र मैथानी का दावा है कि वर्ष 2022 से लगातार याचिका लगाकर इस नाले को बनवाने का प्रयास कर रहा था। कच्ची बस्ती से शुरू होकर गोविंदपुरी पुल के नीचे से लेकर और बस्ती के समापन यानी भाटिया भवन के आगे तक कंपलीट बनाने को दोबारा डीपीआर बनवाई। इसके बाद 1.70 करोड़ से 450 मीटर नाला बनवाने और उस पर चलने लायक ...